किसानों की समस्याओं को लेकर भा०कि०यु० टिकैत ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को सौपा ज्ञापन।
पीलीभीत ( उ०प्र०)
जनपद के तहसील कलीनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो के नेत्रत्र में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कलीनगर को 12 सूत्रीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा।
जिसमे मुख्य रूप से गन्ना किसानों का बकाया भुगतान,दैवीय आपदा से किसानों मजदूरों को मुआवजा दिलवाना जंगली जानवरों से किसानों को निजात, वन विभाग द्वारा जंगल के किनारे तार फैसिंग करना,जनपद के पेट्रोल पम्पो पर चल रही घटतौली सहित किसानों की 12 समस्याओ की मांगों को लेकर कलीनगर ठाकुर द्वारा में किसान एकत्रित हुए वही पूरनपुर एसडीएम चंद्रभानु सिंह को कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौपा,भारतीय किसान यूनियन के उच्चपदाधिकारियो ने किसानों को संबोधित किया,उन्होंने बताया कि 10 से 12 दिनों में अगर समस्याओ का समाधान नही होता तो किसान अपनी लड़ाई लड़ने लेकर मजबूर होंगे,कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम में भीड़ कम होने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने कार्यकर्ताओ पर नाराजगी जताई,दौरान रामकुमार भोज बाल मंडल सचिव सचिव बाल मंडल सचिव सचिव मंडल सचिव सचिव बरेली श्रीपाल सिंह यादव वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष बरेली मनजीत सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं दीपक विश्वास हरिदास छोटेलाल राम कुमार राठौर राठौर दन्नू लाल राठौर सरदार दर्शन सिंह किशन राय प्रभास राय रफीउल्लाह राजेश्वरी देवी नन्ही देवी चमेली देवी सहित कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बेरयूओ चीफ
ब्रम्हपाल सिंह यादव