सदर विधायक के द्वारा भाजपा की उपलब्धियों का किया गया वर्णन।
सदर विधायक के दुआरा भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर गिनाई गयीं उपलब्धियां।
दिनाँक-27-01-2020
राजेश गुप्ता संवाददाता नगर पंचायत जहानाबाद जनपद पीलीभीत।
जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद में स्थित श्रीराम एम एल आदर्श विद्यालय में भाजपा सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है।वहीं सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने विद्यालय में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए।
प्रत्येक कार्यकर्ता को 10 घर घूमने को कहा है तथा भाजपा सरकार की केंद्र तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जनता के सामने लाने का आग्रह किया है।
भाजपा सदर विधायक ने विद्यालय में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नगर वासियों को संबोधित करते हुए बताया है क्षेत्रीय विधायक होने के नाते मैं 385 करोड़ों रुपए का मेडिकल कॉलेज लाया तथा अटल आवासीय विद्यालय जो नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बनाया जाएगा और विद्यालय में कॉन्वेंट विद्यालयों की तरह छात्र छात्राओं को शिक्षा दी जाएगी और आईटीआई कॉलेज का निर्माण भी कराया जाएगा तथा इन सभी का निर्माण जनपद पीलीभी के ब्लॉक ललौरी खेडा क्षेत्र के ग्राम शाही मे कराया जाएगा।सदर विधायक ने एन आर सी तथा सी ए ए कानून पर जनता को समझाते हुए जागरूक किया।
भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं की इस सभा में श्रीराम एम एल आदर्श विद्यालय के प्रबंधक मिड़ई लाल गंगवार तथा प्रधानाचार्य चेतराम गंगवार,सुरेश गंगवार,छेदालाल गंगवार, इलेक्ट्रीशियन शाहिद सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा नगरवासी तथा सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह अपने पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे हैं।