सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की कि गई जनसुनवाई
सदस्या द्वारा महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं की कि गई जनसुनवाई
पीलीभीत श्रीमती शशिबाला भारती सदस्या राज्य महिला आयोग के द्वारा पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस पीलीभीत मंे जनसुनवाई/समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जनसुनवाई की गई।
प्रातः 11ः00 बजे सदस्या द्वारा जनसुनवाई शुरू की गई, जिसमें कई महिलाऐं ज्योति भारतद्वाज, दीपिका सक्सेना, मीना शैली, इत्यादि के द्वारा सदस्या के समक्ष अपनी समस्याऐं रखी गई। सदस्या द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु उपस्थित विभागीय अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया। महिलाओं द्वारा पति के छोड़ने, दूसरी शादी करने, ससुराल द्वारा प्रताड़ित करने, दहेज उत्पीड़न इत्यादि से सम्बन्धित मामले प्रस्तुत किये गये।सदस्या द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ विगत तीन माह में प्राप्त महिला उत्पीडन केस की आख्या देखी गई। समीक्षा के दौरान सदस्या द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के साथ सड़क पर होने वाली छेडछाड के सम्बन्ध में चर्चा की गई और उसकी रोकथाम के लिए पुलिस विभाग को विभिन्न रणनीति बनाने हेतु सुझाव दिये गये। बैठक के उपरान्त सदस्या द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गौहनिया पीलीभीत का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं के रहन सहन, भोजन की गुणवत्ता,रसोई घर की साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में गहनता से जांच की गई और इस दौरान सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में छात्राओं हेतु उपलब्ध शौचालय व स्नान गृह की व्यवस्था सही न पाये जाने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुये तत्काल साफ सफाई करने और व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला प्रबोशन अधिकारी संजय निगम, एडिशनल सी0एम0ओ0 डा0बी0वी0राम, अरविन्द कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र स्वरूप, जिला समाज कल्याण अधिकारी के0पी0सिंह, जनपद समस्त थानों के उप निरीक्षक, संरक्षण अधिकारी/सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर, मीनाक्षी पाठक, सोनम शर्मा, विधिक सहायक लता शर्मा, खुशबू जहां, कन्या सुमंगला योजना हेतु महिला कल्याण अधिकारी सुवर्णा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।