नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जी ने गरीब जनता में बाटी कंबल और किया उनका सम्मान
पूरनपुर-पीलीभीत। स्वागत समारोह में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीब महिलाओं को कम्बल वितरण किये और स्वागत सभा को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों का बखान किया।
आसाम हाइवे पर स्थित
लक्ष्य डिग्री कॉलेज में विशेष आमंत्रण पर आये पीलीभीत भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने समारोह में आगुन्तकों का अभार व्यक्त करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प् अर्पित किये और दीप प्रज्जवलित किया। इस स्वागत समारोह में एक दर्जन से अधिक महिलाओं को निःशुल्क कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी, भाजपा नेता अशोक राजा, हर्ष गुप्ता, कॉलेज एमडी नितिन गुप्ता, रवि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
————————————-