आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर पूरे पूरनपुर शहर में निकाली गई शोभा यात्रा
पूरनपुर
आज 25,08,2019,
पूरनपुर पीलीभीत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के उपलक्ष्य में पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली गई
,जिसमे सभी भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भागलिया
,पूरनपुर ठाकुर द्वारा मंदिर से निकल कर शोभा यात्रा का आरम्भ इनके मुख्य कार्यकर्ता श्री पुर्व स्वस्थ्य चिकित्सा, मंत्री , डॉ विनोद तिवारी एवम बिधायक बाबूराम जी तथा पुजारी जी एवं गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल सहित हजारो की तायदाद में भक्तो ने भाग लिया
हरजगह पुष्प वर्षा के साथ इसका स्वागत किया गया।
सबसे आगे ढोल नगाड़े उसके पीछे भगवान का सिंहासन
इसके पीछे साथ नाचते गाते भक्त चल रहे थे। अनेकों झांकियां शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। मंदिर से शोभायात्रा विधिवत पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुई।
पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी, भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, मंदिर कमेटी अध्यक्ष संदीप जौली, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, भाजपा नेता महेश मिश्रा,आ सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, श्याम मनीष खंडेलवाल, दुष्यंत शुक्ल सहित काफी लोग मौजूद रहे।
सबाददाता
राजकुमार श्रीबास्तव