आज सिमराया में हुई श्रीगुरु ग्रंथ साहब की स्थापना
पूरनपुर
आज सिमराया ग्राम में तीन वर्षों से बन रहे गुरुद्वारे के नवनिर्मित भवन में आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की स्थापना हुई धार्मिक कार्यक्रम पाठ भोग के साथ गुरुद्वारा भक्तो के लिए प्रारम्भ किया गया, भक्त अत्यंत प्रसन्न हुए ,इस शुभ अवसर पर संगत के द्वारा गुरुद्वारा भव्य रूप से सजाया गया भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रभु के चरणों में हाजिरी लगाई एवं संतों की वाणी को सुना व प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर बाबा गुरतेज सिंह बाबा मान सिंह निंदर सिंह अतेंद्र सिंह गुरमेज सिंह जगदेव सिंह गुलजार सिंह सुखवीर रंधावा त्रिलोक सिंह बलजीत सिंह कुलवंत सिंह मलकीत सिंह महेंद्र सिंह ज्ञान सिंह इकबाल सिंह दिलीप सिंह सुरेंदर सिंह सतनाम सिंह बाबा सलेंदर सिंह पूरनपुर गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।